अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ शेयर कीं कई सारी तस्वीरें
मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ऐक्ट्रेस-प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा ने शनिवार को कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं। अनुष्का ने इन तस्वीरों में विराट को अपना एक फैन बताया है, जो अनुष्का के साथ अपनी एक तस्वीर के लिए उनके पीछे-पीछे चलते चले जा रहे हैं।
Jul 17, 2021, 17:05 IST
|

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, शहर में बस यूं ही टहल रही थी कि मुझ पर एक फैन की नजर पड़ी। मुझे उनके साथ एक तस्वीर लेनी थी। फैन्स के लिए कुछ भी!
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का के पास इस वक्त दो फिल्में हैं। वह नवदीप सिंह की फिल्म कनेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।
अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए पाताल लोक और बुलबुल जैसे सीरीज को प्रोड्यूस भी किया।
--आईएएनएस
एएसएन/एएनएम