1 लाख स्कूलों और 2 लाख छात्रों के लिए फिट इंडिया क्विज का पंजीकरण शुल्क माफ

दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। 1 लाख स्कूलों और 2 लाख छात्रों के लिए फिट इंडिया क्विज का पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया गया है। यह घोषणा मंगलवार 14 सितंबर को की गई। स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच अच्छे स्वास्थ्य (फिटनेस) और खेल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, खेल और फिटनेस पर पहला राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज 1 सितंबर को लॉन्च किया जा चुका है।
 | 
1 लाख स्कूलों और 2 लाख छात्रों के लिए फिट इंडिया क्विज का पंजीकरण शुल्क माफ दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। 1 लाख स्कूलों और 2 लाख छात्रों के लिए फिट इंडिया क्विज का पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया गया है। यह घोषणा मंगलवार 14 सितंबर को की गई। स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच अच्छे स्वास्थ्य (फिटनेस) और खेल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, खेल और फिटनेस पर पहला राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज 1 सितंबर को लॉन्च किया जा चुका है।

स्कूली बच्चों के लिए भारत की पहली फिटनेस और खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज को प्रतिभागियों को अब और भी आकर्षक बनाया गया है। पूरे भारत के स्कूली छात्रों के लिए एक बड़े उपहार के तौर पर, घोषणा की है कि राष्ट्रव्यापी भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए 1 लाख स्कूलों द्वारा नामांकित पहले 2 लाख छात्रों का पंजीकरण निशुल्क किया जायेगा। प्रत्येक स्कूल निशुल्क पंजीकरण के लिए पहले आओ, पहले पाओ के तहत अधिकतम 2 छात्रों को नामांकित कर सकता है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 1 सितंबर को फिट इंडिया क्विज का शुभारंभ किया था, जो खेल और फिटनेस पर पहली बार आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 3.25 करोड़ रुपये निर्धारित किये गए हैं। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय दौर का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जायेगा।

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्कूली बच्चों में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस निर्णय की घोषणा की। प्रधानमंत्री द्वारा रेखांकित किये गए फिट इंडिया अभियान के हिस्से के रूप में फिट इंडिया क्विज को लॉन्च किया गया है, जिसने अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन जीने के महत्व के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि पहले 1 लाख स्कूलों और 2 लाख छात्रों के लिए फिट इंडिया क्विज का पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया गया है।

उन्होने फिटनेस और खेल पर भारत की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए स्कूलों और छात्रों से बड़ी संख्या में पंजीकरण करने का अनुरोध किया है।

इस क्विज में देश के प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के छात्र शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता के प्रारूप को समावेशी तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें देश भर के स्कूली छात्रों को साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा अपने फिटनेस और खेल ज्ञान का परीक्षण करने का अवसर मिलेगा। फिट इंडिया क्विज में भाग लेने का विवरण फिट इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

--आईएएनएस

जीसीबी/एएनएम