संघर्षविराम उल्लंघन: पाकिस्तान ने एलओसी पर की गोलीबारी, एक नागरिक की मौत

न्यूज टुडे नेटवर्क। पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। गोलीबारी में एक नागरिक के मारे जाने की खबर है। गोली बारी के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी चौकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तानी सीमा की ओर से अक्सर गोली बारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया जाता रहा
 | 
संघर्षविराम उल्लंघन: पाकिस्तान ने एलओसी पर की गोलीबारी, एक नागरिक की मौत

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। पाकिस्‍तान ने एलओसी पर फिर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया है। गोलीबारी में एक नागरिक के मारे जाने की खबर है। गोली बारी के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्‍तानी चौकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्‍तानी सीमा की ओर से अक्‍सर गोली बारी करके संघर्षविराम का उल्‍लंघन किया जाता रहा है। एक रक्षा प्रवक्‍ता ने कहा कि सेना ने घुसपैठ की साजिश को विफल कर दिया है।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज हमारे सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कमलकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिससे एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि घायल नागरिक को अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि उरी के कमलकोट सेक्टर के अलावा दो अन्य स्थानों से भी संघर्ष विराम के उल्लंघन की सूचना है।

पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन शुरू किया। कर्नल कालिया ने कहा, ‘‘उन्होंने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोले दागे। इसका उचित जवाब दिया जा रहा है।’’ एक सप्ताह के भीतर यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश थी। इससे पहले 7- 8 नवंबर की मध्यरात्रि माछिल सेक्टर में घुसपैठ का असफल प्रयास किया गया था जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे उस अभियान में सेना के एक कैप्टन और बीएसएफ के एक जवान सहित तीन सैनिक शहीद हो गए थे। प्रवक्ता ने कहा, भारत की सेना पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के सभी प्रयासों को नाकाम बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।