माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए सीएम के रूप में ली शपथ

अगरतला, 15 मई (आईएएनएस)। बिप्लब कुमार देब के इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।
 | 
माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए सीएम के रूप में ली शपथ अगरतला, 15 मई (आईएएनएस)। बिप्लब कुमार देब के इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में 69 वर्षीय माणिक साहा को शपथ दिलाई। माणिक साहा राज्यसभा के सदस्य हैं। इसके अलावा वह डेंटल सर्जरी के डॉक्टर भी हैं।

भाजपा या उनके सहयोगी, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के किसी अन्य विधायकों ने रविवार को शपथ नहीं ली।

अन्य मंत्रियों के बारे में पूछे जाने पर माणिक साहा ने कोई भी खुलासा नहीं किया।

मुख्य विपक्षी माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

माणिक दो बच्चों के पिता है और त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं। वह अगरतला स्थित बी.आर. अम्बेडकर मेमोरियल टीचिंग हॉस्पिटल और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है।

वह साल 2015 में भाजपा में शामिल हुए और 2021 में राज्य पार्टी अध्यक्ष बने।

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव जनवरी-फरवरी 2023 में होना है।

51 वर्षीय बिप्लब कुमार देब 9 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री बने थे। वह वाम मोर्चे को हराकर भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के जरिए सत्ता में आए थे।

--आईएएनएस

पीके/एसकेपी