बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का निधन, नीतीश, लालू ने जताया शोक (लीड-1)

पटना, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शोक जताया है।
 | 
बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का निधन, नीतीश, लालू ने जताया शोक (लीड-1) पटना, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शोक जताया है।

बिहार कांग्रेस के सबसे अनुभवी नेता माने जाने वाले सिंह के निधन की खबर सुनकर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र का नौ बार प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे। सिंह बिहार के सिंचाई और उर्जा मंत्री भी रहे थे।

बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सदानंद सिंह पिछले दो महीने से काफी बीमार थे। उन्होंने बुधवार को पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने बताया कि उनके पिता की तबियत जुलाई से खराब थी। अगस्त में एकबार फिर फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, सिंह अनुभवी राजनेता थे। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गो का अदादर और सम्मान प्राप्त किया। उनके निधन से मर्माहत हूं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की ।

इधर, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सदानंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लालू प्रसाद ने कहा कि उनका जनाधार काफी माजबूत था वे मिलनसार ,बहुआयामी व्यक्तित्व के मालिक थे। वे जमीनी स्तर के नेता थे ,संगठन को चलाने की उनके अंदर अद्भुत प्रतिभा थी, सामाजिक सरोकार काफी मजबूत था।

राजद के अध्यक्ष ने कहा, सदानंद भाई हमारे गहरे मित्रों मे थे उनकी मौत से मैं अत्यंत दुखी एवम मर्माहत हूं।

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, बिहार के सर्वमान्य नेता , कांग्रेस के योद्धा, मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया । एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ । आपका हंसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/आरजेएस