फजीहत के बाद जागी कांग्रेस, 10 विधायकों को चंपावत उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किया शामिल

देहरादून, 12 मई (आईएएनएस)। फाजिहत के बाद जागी कांग्रेस ने अब 40 स्टार प्रचारकों के बाद 10 और विधायकों को चंपावत उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट मे शामिल किया है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 10 अन्य स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के 10 अन्य विधाकयगणों को भी शामिल किया गया है।
 | 
फजीहत के बाद जागी कांग्रेस, 10 विधायकों को चंपावत उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किया शामिल देहरादून, 12 मई (आईएएनएस)। फाजिहत के बाद जागी कांग्रेस ने अब 40 स्टार प्रचारकों के बाद 10 और विधायकों को चंपावत उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट मे शामिल किया है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 10 अन्य स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के 10 अन्य विधाकयगणों को भी शामिल किया गया है।

जिनमें उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी, विधायक विरेन्द्र जाति, विधायक रवि बहादुर एवं विधायक अनुपमा रावत शामिल हैं।

--आईएएनएस

स्मिता/एएनएम