पूर्वी निगम के 27 शिक्षक निगम पुरस्कार से सम्मनित, यूपी उपमुख्यमंत्री ने कहा, निगम स्कूलों में नई शिक्षा नीति जल्द होगी लागू

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम में 27 शिक्षकों को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आज निगम पुरस्कार से सम्मानित किया।
 | 
पूर्वी निगम के 27 शिक्षक निगम पुरस्कार से सम्मनित, यूपी उपमुख्यमंत्री ने कहा, निगम स्कूलों में नई शिक्षा नीति जल्द होगी लागू नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम में 27 शिक्षकों को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आज निगम पुरस्कार से सम्मानित किया।

पूर्वी निगम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए इस वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित 4 शिक्षकों और 21 निगम शिक्षकों को निगम शिक्षक सम्मान और 2 को विशेष शिक्षक के तौर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सभागार में मौजूद सभी शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, आप सभी ने कठिन समय में देश में शिक्षा के लिए और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जो योगदान दिया है, वो निश्चित रूप से सराहनीय है।

एक शिक्षक के का कंधों पर समाज को दिशा देने की नैतिक जिम्मेदारी होती है और एक अच्छा शिक्षक वही है विद्यार्थी बनकर सतत अध्ययन करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है जिससे शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा।

उन्होंनें कहा कि, निगम स्कूलों में भी नई शिक्षा नीति जल्द से जल्द लागू की जाएगी ताकि बड़े स्तर पर विद्यार्थी लाभांवित हो सकें।

महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि, हमारे शिक्षक ही एक सु²ढ़ देश की मजबूत नींव हैं। शिक्षक ही बच्चों के ज्ञान और जीवन मूल्यों का मुख्य आधार हैं इसलिए उन्हें राष्ट्र निमार्ता कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

कोरोनाकाल में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद रहे, फिर भी शिक्षकों ने अपने प्रयासों से बच्चों की शिक्षा को जारी रखा। कोरोनाकाल में शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा देने के अलावा, विद्यालयों में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन बांटने का कार्य भी किया।

उन्होंने आगे कहा कि,, टीकाकरण केंद्रों पर ड्यूटी भी की तथा घर-घर जाकर कोरोना मरीजों का सर्वे किया। वहीं इतनी विकट परिस्थितियों में भी शिक्षकों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, पूर्वी निगम के शिक्षक जिस प्रकार विपरित परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं और छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान वीर सेनानियों की गाथाओं की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसमें आजादी के सेनानियों की कहानी हैं जो बच्चों को प्रेरित करेंगी और उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाएंगी। इसे निगम स्कूलों के पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि, बच्चों का अध्ययन कार्य बाधित ना हो इस हेतु वॉट्सएप माध्यम से छात्रों को वर्कशीट उपलब्ध करायी जाती रही हैं। जिन छात्रों के पास स्मार्ट फोन मोबाइल फोन वाट्सएप इत्यादि की सुविधाऐं उपलब्ध नहीं थी उन्हें वर्कशीट की प्रतियॉ उनके घर पर उपलब्ध करवाई गयी हैं।

--आईएएनएस

एमएसके/एएनएम