दिल्ली में आसमान साफ

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 | 
दिल्ली में आसमान साफ नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज सुबह 8.30 बजे 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

अपडेट के अनुसार, शहर में शांत मौसम के साथ सापेक्ष आद्र्रता 77 प्रतिशत थी।

शहर में सुबह 6.20 बजे सूर्योदय हुआ और शाम को 5.56 बजे सूरज डूबने की संभावना है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक पीएम10 के लिए 175 और पीएम2.5 के लिए 67 था।

विशेष रूप से, दिल्ली में 36 निगरानी केंद्र हैं जो दोनों कणों के स्तर को सटीक रूप से रिकॉर्ड करते हैं। सुबह 9.16 बजे नवीनतम अपडेट के अनुसार, अन्य प्रदूषक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन क्रमश: 12 और 104 दर्ज किए गए। वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।

सफर ने सोमवार के लिए सामान्य एडवाइजरी जारी की है जिसमें पीएम10 के 193 रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

एमएसबी/आरएचए