अयोध्या पहुंचे सीएम योगी व राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल, रामलला के दरबार में की पूजा अर्चना, शाम को दीपोत्सव का करेंगे आगाज

न्यूज टुडे नेटवर्क। अयोध्या पहुंचकर सीएम योगी ने रामलला के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की है। सीएम करीब चार बजे के करीब अयोध्या पहुंचे। शाम को सीएम योगी सरयू तट राम की पैड़ी पर दीपोत्सव समारोह का आगाज करेंगे। दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सज गई है। आज पहली बार
 | 
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी व राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल, रामलला के दरबार में की पूजा अर्चना, शाम को दीपोत्सव का करेंगे आगाज

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। अयोध्‍या पहुंचकर सीएम योगी ने रामलला के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की है। सीएम करीब चार बजे के करीब अयोध्‍या पहुंचे। शाम को सीएम योगी सरयू तट राम की पैड़ी पर दीपोत्‍सव समारोह का आगाज करेंगे।

दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सज गई है। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल अयोध्या पहुंच चुके हैं। दोनों ने जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। योगी और पटेल शाम को दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे।

अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी होगा।

दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों को छह लाख दीयों से सजाया गया है। ये आज शाम जगमगाएंगे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम की पैड़ी पर दीपदान भी करेंगे।

दीपोत्सव के दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आ रही है। प्रशासन ने शहर में रामकथा के प्रसंग उकेरे हैं, तो वहीं स्थानीय कलाकारों की मंडलियां रामायण के पात्रों का वेश धारण किए हुए है।