कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारी ने साथी महिला कर्मचारियों से किया फ्लर्ट, वीडियो वायरल

दक्षिण कन्नड़, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में एक स्वास्थ्य अधिकारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह महिला साथियों के साथ फ्लर्ट करता नजर आ रहा है।
 | 
कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारी ने साथी महिला कर्मचारियों से किया फ्लर्ट, वीडियो वायरल दक्षिण कन्नड़, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में एक स्वास्थ्य अधिकारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह महिला साथियों के साथ फ्लर्ट करता नजर आ रहा है।

वीडियो देखकर हैरान लोग स्वास्थ्य केंद्र को पार्टी हॉल में तब्दील करने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आयुष्मान के नोडल अधिकारी और कुष्ठ विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी रत्नाकर पर महिला सहकर्मियों के साथ फ्लर्ट करने और सेल फोन पर अपनी हरकतों को रिकॉर्ड करने का आरोप है।

फोटो और वीडियो में अधिकारी महिला सहकर्मी को अपनी जांघों पर बैठाते हुए दिख रहा है, जबकि फोटो में वह दोनों पैरों को एक अलग सहयोगी के ऊपर रखते हुए दिखाई दे रहे है।

अन्य तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज में दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि जिसने भी उसके साथ सहयोग नहीं किया, उसे निशाना बनाया गया। रत्नाकर साथी महिला कर्मचारियों को यात्राओं पर भी ले जाया करता था।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

--आईएएनएस

एमएसबी/आरजेएस