जकार्ता के पास जेल में आग लगने से 41 की मौत, दर्जनों घायल

जकार्ता, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के निकट तांगेरंग शहर की एक जेल में बुधवार तड़के आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।
 | 
जकार्ता के पास जेल में आग लगने से 41 की मौत, दर्जनों घायल जकार्ता, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के निकट तांगेरंग शहर की एक जेल में बुधवार तड़के आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जकार्ता के पुलिस प्रमुख महानिरीक्षक फादिल इमरान ने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पतालों और स्वास्थ्य क्लीनिकों में ले जाया गया और उनमें से आठ की हालत गंभीर है।

जकार्ता के पुलिस प्रवक्ता वरिष्ठ आयुक्त युसरी यूनुस ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार तड़के 2:20 बजे लगी और इसे साढ़े तीन बजे तक बुझा दिया गया।

इंडोनेशिया के कानून और मानवाधिकार मंत्रालय में जेल विभाग की प्रवक्ता रिका अपरिंती ने कहा कि यह भीड़भाड़ वाला ब्लॉक था, जिसे 40 कैदियों को रखने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन इसमें 122 कैदी रह सकते हैं।

उनके अनुसार, प्रभावित ब्लॉक में रखे गए कई कैदी ड्रग और नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में शामिल थे।

--आईएएनएस

एसएस/आरजेएस