इस सावन 12 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, जानिए, राशि अनुसार शिवपूजन की विधि

 

न्यूज टुडे नेटवर्क। भगवान शिव का प्रिय सावन माह मंगलवार से शुरू हो गया। देवालय शिवालयों में भोले भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन की पूर्व संध्या यानि आषाढ़ अमावस्या को ही मन्दिर रोशनी से जगमग कर दिए गए थे। नाथनगरी के मन्दिरों में सुबह होते ही भक्तों की लंबी लंबी लाइनें लग गयीं। सावन माह शुरूआत के साथ कांवरिया जत्थे भी भगवान शिव के जलाभिषेक का जल भरने गंगा घाटों के लिए रवाना हो गए। 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस बार सावन दो महीने के हैं, सावन के 8 सोमवार होने के कारण पूरे 59 दिनों तक माहौल शिवमय रहेगा।

सावन का 12 राशियों पर भी अलग अलग प्रभाव होता है। हर राशि के जातकों के लिए अलग अलग पूजा विधि बतायी गयी है। कहा गया है कि राशि अनुसार शिवपूजन से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है और भक्तों का जीवन खुशहाल समृद्ध होता है। यहां हम आपको बता रहे हैँ कि 12 राशियों के जातकों को अपनी अपनी राशि के अनुसार किस किस विधि से सावन माह में भगवान शिव का पूजन करना उचित रहेगा।

मेष: मेष राशि वाले जातकों को शिवलिंग पर शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

वृष:  वृष राशि वाले जातक यदि दूध और दही से अभिषेक करते हैं तो उन्हें शिवजी की कृपा सुखी जीवन और अच्छे स्वस्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मिथुन: शिवलिंग पर शुद्ध जल में लाल फूल और बेल पत्र मिला कर अभिषेक करें।

कर्क: यदि कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं और मक्खन का भोग लगाते हैं तो शिव जी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 

सिंह: शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें। गुड़ का भोग अवश्य लगाएं। श्रावण मास में ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे।

कन्या: गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना लाभकारी होता है।

तुला: इस राशि के लोगों को दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए और शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करना चहिए।

वृश्चिक: शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ फलदायी होता है। इससे संपूर्ण मनोरथ पूर्ण होंगे।

धनु: शिवलिंग के अभिषेक के लिए घी का प्रयोग करें। साथ ही भगवान को पीले फूल चढ़ाएं।

मकर: शिवलिंग पर तिल और सरसों का तेल अर्पित करें। ऐसा करने से सकारात्मक बदलाव होगा।

कुंभ: दही और कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे व्यापार में वृद्धि होगी।

मीन: भगवन शिव की कृपा पाने के लिए गन्ने का रस और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान को बादाम, बेलपत्र और पीले फूल जरूर चढ़ाएं।