मुस्लिम महिला की कृष्ण भक्ति, शौहर ने दिया तीन तलाक तो अपनाया हिन्दू धर्म, ये है पूरी कहानी

 

न्यूज टुडे नेटवर्क। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन शहनाज ने महिला ने सनातन हिन्दू धर्म अपना लिया। इससे नाराज शौहर ने शहनाज को तीन तलाक दे दिया तो महिला ने बचपन के दोस्त पवन को अपना जीवन साथी चुन लिया। पति के जुल्म की कहानी शहनाज ने पवन को सुनायी तो दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया। मामला बरेली का है।

बरेली मढ़ीनाथ के अगस्त्य मुनि आश्रम में शहनाज ने पवन के साथ हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। फरीदपुर के गांव ढहरी निवासी शहनाज की शादी 2018 में हुई थी। मिश्रित आबादी का गांव होने के कारण शहनाज हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होती थी। 

इस दौरान शहनाज की आस्था भगवान श्रीकृष्ण में बढ़ती गई। शादी के बाद भी शहनाज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती थी। ससुरालियों और पति ने कई बार इसका विरोध किया। शादी के दो महीने बाद ही पति ने शहनाज को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हुए देख लिया।

इससे नाराज होकर उसे तीन तलाक दे दिया। पति और ससुराल वालों को उसने समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद शहनाज मायके में रहने लगी। मायके में रहने के दौरान गांव के ही बचपन के साथी पवन से उसकी मुलाकात हुई।