राहुल गांधी के बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कसा तंज, जानिए, क्या कहा, जिससे गरमायी सियासत

 

न्यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में विभिन्न मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने पर भाजपा के नेता हमलावर हैं। अब इसे लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लगता है राहुल गांधी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को उन्हें रोकना चाहिए और उनका इलाज करवाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर गांधी खानदान का जन्मसिद्घ अधिकार नहीं है। इसका निर्णय जनता के आशीर्वाद से होता है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा? राहुल गांधी विदेश में न्यायपालिका, मीडिया और संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रहे हैं। भारत मां का कोई सच्चा सपूत ऐसा नहीं कर सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बूढ़े नेता उन्हें रोकें और अगर कोई मुश्किल है तो इलाज करवाएं। देश में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। उन्हें देश में जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।