बरेली: पत्नी के लव अफेयर पर भड़का पति की गुस्सा, गोली से उड़ाया, प्रेमी पर झोंके फायर

 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गुस्साए पति ने बाजार जाकर पत्नी के प्रेमी को भी गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोधीनगर निवासी कृष्णपाल को पत्नी पूजा पर शक था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। मारपीट के बाद कृष्णपाल ने पत्नी पूजा को गोली मार दी। इसके बाद वह बाजार में पहुंचा और पत्नी से प्रेम संबंध के शक में फल बेचने वाले मुन्ना पर भी दो फायर झोंक दिए। बाजार में गोली चलने से हड़कंप मच गया। पूजा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि मुन्ना का हालत नाजुक बनी हुयी है।

थाना फतेहगंज पश्चिमी के लोधी नगर में कृष्ण पाल उर्फ चलवे अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपनी 27 वर्षीय पत्नी पूजा पर लोधी नगर में रहने वाले फल विक्रेता मुन्ना से प्रेम-प्रसंग होने पर शक करता था। आज इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। पहले तो उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। पिटाई से बचने के लिए जब वह घर से भागी तो घर से कुछ कदम की दूरी पर उसने पीछा करते हुए उस पर दो फायर झोंक दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कृष्ण पाल के सर पर खून सवार था और वह लोधी नगर चौराहे पर पहुंच गया। वहां फल विक्रेता मुन्ना को भी उसने गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। बाजार में गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में पहुंच कर पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मुन्ना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका अपने पीछे दस साल के आदित्यराज व नौ साल के अभीराज को छोड़ गई।