Kailash Gahtori Death - वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, CM धामी के लिए छोड़ी थी सीट 

 

Kailash Gahtori Death - उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष व चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी से देहरादून में निधन हो गया। उन्होंने अपने देहरादून आवास में अंतिम सांस ली। गहतोड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत तमाम राजनेताओं ने शोक जताया है। भाजपा के लिए शुक्रवार को बुरी ख़बर आई है।

<a href=https://youtube.com/embed/6pJoktlZTjE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6pJoktlZTjE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

कैंसर से जूझ रहे थे कैलाश

कैलाश गहतोड़ी पिछले कई वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे जिनका अमेरिका मे इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक अपने पीछे अपनी पत्नी वह दो बेटों को छोड़ गए हैं। गहतोड़ी 2017 में चंपावत से विधायक चुने गए थे। 2022 में गहतोड़ी दूसरी बार चंपावत विधायक बने। लेकिन जब सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए तो गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की थी। 2 महीने बाद गहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा सीट से अपने पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी और सीएम धामी ने यहां से उपचुनाव जीता था। 2022 में कैलाश गहतोड़ी को उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। गहतोड़ी के निधन से चंपावत क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। 

 

मुख्यमंत्री धामी के लिए छोड़ी थी चम्पावत सीट - 
आपको बता दें कि भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी 2022 विधानसभा चुनाव में चंपावत से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे. पार्टी द्वारा खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर चंपावत से कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए सीट छोड़ी थी. मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से उपचुनाव लड़ा था. कैलाश गहतोड़ी को उनके सीट छोड़ने का इनाम भी सरकार की तरफ से मिला था. उन्हें वन विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई थी. कैलाश गहतोड़ी बेहद मृदुल भाषी और सुलझे हुए नेता थे. वह पार्टी में बहुत अच्छी छवि रखने वाले नेता थे.

 

चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का संक्षिप्त जीवन परिचय - biography of former Champawat MLA Late Kailash Gahtodi

नाम - कैलाश चंद्र गहतोड़ी 
पिता का नाम - जीवानंद गहतोड़ी 
उम्र - 55  साल ,
जन्म स्थान - 15 /08 /1968 
शिक्षा - स्नातक
निवास स्थान- मल्ली माडली, चम्पावत। 
राजनितिक पार्टी - भारतीय जनता पार्टी।

टिकट आर एस एस से नजदीकियों के कारण

साल 2017 में पहली बार विधायक बने। 
कांग्रेस उमीदवार हेमेश खर्कवाल को 17,360 के भारी मतों से पराजित किया। 

2018 में विधायक कैलाश गहतोड़ी को मिला उत्तराखंड रत्न पुरस्कार सम्मान।

साल 2022 विधानसभा चुनावों में 5,304 वोट से दोबारा हेमेश खर्कवाल को हराया।

2022 में लगातार दूसरी बार बने विधायक 

21 अप्रैल को 2022 को अपनी सीट से सीएम धामी के खातिर दिया था इस्तीफा

चम्पावत में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लाये

03 मई 2024 को देहरादून में कैंसर से ग्रस्त होने के बाद देहरादून में ली अंतिम साँस