हल्द्वानी - पशु के साथ गलत काम कर रहा था विशेष समुदाय का युवक, हल्द्वानी में खड़ा हुआ बवाल
 

 

हल्द्वानी - उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में आज बुधवार 14 जून को जमकर बवाल हुआ. यहां कुछ लोगों ने विशेष समुदाय के युवक को पशु के साथ अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ा. इसके बाद हिंदू संगठनों ने शहर में जमकर बवाल किया. हालांकि पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया और आरोपी पुलिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के  कमलुवागांजा क्षेत्र में विशेष समुदाय का युवक पशु के साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। इसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

  <a href=https://youtube.com/embed/yObmPIz6_HI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yObmPIz6_HI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">


पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि बच्ची नगर गांव में खेत में पशुपालक ने अपने पालतू  जानवरों को बांधा था वहां उजाला नगर के हाफिज नाम का युवक उसके साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। जिसे लोगों ने देख लिया इसके बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। हंगामा बढ़ता देख व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी लाल कुआं संगीता ने कहा कि पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही लोगों से शांति बनाए जाने की अपील की।