Haldwani Violence - भाजयुमो जिला अध्यक्ष कार्तिक हर्बोला ने CM धामी को लिखा पत्र, इन लोगों को सहायता देने की उठाई मांग 
 

 

Haldwani Violence - हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नैनीताल जिला अध्यक्ष कार्तिक हर्बोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा विगत 8 फरवरी 2024 को वनभूलपूरा, हल्द्वानी में विशेष समुदाय द्वारा की गई हिंसा में पत्रकार बंधुओं, उत्तराखंड पुलिस कर्मियों एवं नगर निगम हल्द्वानी के कर्मचारियों पर किया गया हमला एवं अभद्रता बेहद निदनीय है। वास्तव में हमारे पत्रकार बंधुओं, पुलिस बल के जवानों और नगर निगम कर्मचारियों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई एस दौरान उन्हें काफी गंभीर चोटें भी आई फिर भी उन्होंने हिम्मत के साथ अपने कार्यों का क्रियानवन किया। 


जिसमें उनका कीमती समान जैसे मोबाईल, जरूरी दस्तावेज आदि एवं कुछ पुलिस के जवानों और पत्रकारों के वाहनों को आगजनी कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे इन सभी का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सीएम से कहा की पत्रकार बंधुओं, पुलिस प्रशासन एवं निगम कर्मचारियों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके हुए नुकसान के एवज आर्थिक सहयोग प्रदान करने की कृपा करें