हल्द्वानी - गाय से गलत काम करने पर हफीज का मुंडवाया था सिर, पोती थी कालिख, 60 लोगों पर दर्ज हुआ केस 
 

 

हल्द्वानी - बीते 14 जून को हल्द्वानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में गाय से अमर्यादित कृत्य करने का आरोप लगाकर क्षेत्रवासियों व हिंदू संगठन के लोगों ने एक युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोत दी थी। इसके बाद भय के चलते दुकानें बंद हो गई थी, जबकि कुछ दुकानें जबरन बंद कराई गई थीं।

 

पुलिस ने कमलुवागांजा क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 60 अज्ञात लोगों पर बलवा, अनादर कर बल प्रयोग करने व मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।  आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति का कहना है कि 16 जून को मुखबिर ने उनके वाट्सएप नंबर पर 14 जून को घटित घटना का वीडियो भेजा, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरा था और मुंह पर कालिख पोतकर उसके बाल काटे थे। इससे शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका थी। वीडियो से पता चला कि घटना 14 जून को दोपहर डेढ़ बजे की है, जिसका सिर मुंडवाकर कालिख पोती है, वह मूलरूप से नई बस्ती स्वार, रामपुर हाल बरेली रोड निवासी हफीज है। 

<a href=https://youtube.com/embed/yObmPIz6_HI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yObmPIz6_HI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">
चौकी इंचार्ज के अनुसार वह मौके पर पहुंचीं तो करीब 50-60 लोगों की भीड़ थी। दुकानों में तोड़फोड़ हुई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।