Uttarakhand Martyr - देश सेवा करते उत्तराखंड का एक और वीर जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख 
 

 
Uttarakhand Martyr - देश सेवा करते उत्तराखंड का एक और वीर जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख  Uttarkashi soldier Shravan Kumar Chauhan martyred

Uttarakhand Martyr - बीते दिनों भारत माता की रक्षा करते हुए देश के पांच जवान शहीद हो गए थे, फिर एक बार उत्तरकाण्ड के लिए दुःखद खबर है. लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल निवासी सैनिक श्रवण चौहान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। उनके बलिदान पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया है। 


श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14 गढ़वाल राइफल्स में लेह -लद्दाख बॉर्डर पर थे। गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सेना ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया है। इस खबर से खबर से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचा है। चंडीगढ़ से भारतीय सेना की एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते उनके पैतृक गांव सरनौल पार्थिव शरीर लाया जा रहा है।