भवाली - बाबा नीब करौरी के धाम पहुंचे CM धामी, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले देवभूमि को राममय बनाने की तैयारी 
 

 

नैनीताल - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एकदिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे, जहां उन्होंने कैंची धाम में नीम करोली महाराज जी की तपोस्थली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया, इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रम व श्रमदान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भजनों में भक्तों के साथ बैठकर प्रभु का ध्यान लगाया। राम आएंगे तो.. की धुन में माहौल भक्तिमय हो गया। 

  <a href=https://youtube.com/embed/zasm34E4t7Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zasm34E4t7Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया गौरतलब है कि नैनीताल जिले के इक दिवस की कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले धामी सरकार देवभूमि को राममय बनाने की तैयारी में जुट गई है।