अनुप्रिया पटेल फिर चुनीं गईं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष
लखनऊ, 4 नवंबर(आईएएनएस)। केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को शुक्रवार को एक बार फिर अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इसका ऐलान किया गया।
Nov 4, 2022, 23:04 IST
अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुप्रिया ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपना दल (एस) नित आगे बढ़ रही है, यह कुछ लोगों को अखर रहा है। अनुप्रिया ने बिना नाम लिए कार्यकतार्ओं को आगाह किया कि तमाम तरह के अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा कि विरोधी तो ठीक है जब अपने विरोध करते है तो कष्ट होता है। हमारे ही लोगों को इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। इतिहास गवाह है कि जब-जब पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की गई, तब-तब कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष व कत्र्तव्यनिष्ठा के चलते पार्टी और मजबूत होती चली गई।
--आईएएनएस
विकेटी/एएनएम