दिल्ली - मिशन चंद्रयान-  बजट से देश हैरान

 | 

Reporter- Kanak Joshi

यह कथन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है यह बात भारत ने विश्व स्तर पर सिद्ध करके दिखाइ हैं। चंद्रयान-3 भारत का एक महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है। 24 अगस्त, 2023 को ISRO के नवीनतम अपडेट के अनुसार, चंद्रयान 3 रोवर प्रज्ञान लैंडर से नीचे उतर गया है और भारत ने चंद्रमा पर सैर की है! भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है। चंद्रयान-3 चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का भारत का दूसरा प्रयास था। 

चंद्रयान 3 को कब और किसके द्वारा प्रक्षेपित किया गया।

 पी वीरामुथुवेल, चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे चंद्रयान-3 रॉकेट का नाम LVM3-M4 था ।यह मिशन के महत्वपूर्ण फ्लाइट ऑपरेशन के दौरान, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) द्वारा संचालित यूरोपीय अंतरिक्ष ट्रैकिंग (एस्ट्रैक) एक अनुबंध के अंतर्गत इस मिशन को सपोर्ट प्रदान करेगी। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:35 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।

हॉलीवुड मूवी vs चंद्रयान 3 बजट 

चंद्रयान-3 का बजट सिर्फ 615 करोड़ रुपये यानी 75 मिलियन डॉलर है। इसरो के पूर्व चेयरमैन के सिवन ने अनुमान लगाया कि अंतरिक्ष यान के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल की लागत लगभग 250 करोड़ रुपये होगी। वहीं, लॉन्च सर्विस पर अतिरिक्त 365 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह अनुमान महामारी आने से पहले लगाया गया था। इसलिए कुल खर्च थोड़ा अधिक भी हो सकता है। चंद्रयान 3 का बजट दुनिया के मून मिशनों में सबसे कम है। फिल्म आदिपुरुष का बजट भी इससे अधिक है। आदिपुरुष का बजट 700 करोड़ रुपये था। कई हॉलीवुड फिल्मों का बजट चंद्रयान-3 के बजट से अधिक है। हॉलीवुड साइंस फिक्शन मूवी इंटरस्टेलर का बजट 165 मिलियन डॉलर (1300 करोड़ रुपये ) था। वहीं, अवतार का बजट करीब 1970 करोड़ रुपये था। दुनिया के लोग भी चकित हैं कि भारत ने इतने कम बजट में कैसे मून मिशन लॉन्च कर दिया

WhatsApp Group Join Now