Shahjahanpur-आम आदमी पार्टी राजनीति करती नहीं, सिखाती है : कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार

न्यूज टुडे नेटवर्क, शाहजहांपुर। यूपी के पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपनी जमीन तलाशने में जुट गई है। बुधवार को शाहजहांपुर में दिल्ली सरकार में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास कल्याण कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे। उन्हें पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।पार्टी
 | 
Shahjahanpur-आम आदमी पार्टी राजनीति करती नहीं, सिखाती है : कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार

न्यूज टुडे नेटवर्क, शाहजहांपुर। यूपी के पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपनी जमीन तलाशने में जुट गई है। बुधवार को शाहजहांपुर में दिल्ली सरकार में समाज कल्याण,  महिला एवं बाल विकास कल्याण कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे। उन्हें पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने पंचायती चुनाव में भी बड़ी जीत का दावा भी किया।

संगिनी मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं, बल्कि राजनीति सिखाने आई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी बच्चों की शिक्षा को एक सबसे बड़ा मिशन मानती है। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद इसे यहां भी लागू किया जाएगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर करारा हमला किया। उनका कहना था कि यूपी में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ बोले कि यह कानून देश के बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जबकि किसानों और आम आदमियों से इस बारे में कोई राय नहीं ली गई।

शाहजहांपुर में 43 सीटें, 35 कैंडिटेट फाइनल

शाहजहांपुर में पंचायत चुनाव को लेकर 43 सीटें हैं जिसमें आप ने 35 उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं। बुधवार को जिले में पहुंचे दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्हें बताया गया कि किस तरह लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियां उन्हें बतानी है। उनका फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर रहेगा।