Bareilly- नशे में धुत कार सवार जंक्शन रोड पर डिवाइडर से टकराए, फिर हुआ ऐसा
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जंक्शन रोड पर रविवार दोपहर बुरी तरह नशे में धुत कार सवार डिवाइडर के बीचोबीच टकरा गए। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार सवार काफी स्पीड में थे। अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने पर जंक्शन
Sun, 28 Feb 2021
| 
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जंक्शन रोड पर रविवार दोपहर बुरी तरह नशे में धुत कार सवार डिवाइडर के बीचोबीच टकरा गए। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मौके पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार सवार काफी स्पीड में थे। अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने पर जंक्शन चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कार को रास्ते से हटवाकर रोड क्लियर करवाया लेकिन तब तक मौके पर काफी जाम लग गया। आधे घंटे बाद जाम हट सका। पुलिसने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।