बरेली: मिनी बाईपास स्थित किला नदी में मिला कई दिन पुराना शव
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मिनी बाईपास स्थित किला नदी में बुधवार को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। आसपास के लोगों द्वारा किला नदी में शव दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर इज्जतनगर और किला
Mar 3, 2021, 17:14 IST
|
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मिनी बाईपास स्थित किला नदी में बुधवार को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। आसपास के लोगों द्वारा किला नदी में शव दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर इज्जतनगर और किला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
सीमा विवाद के चलते इज्जतनगर पुलिस और किला पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल रहे थे। सूचना मिलने पर कर्मचारी नगर चौकी इंचार्ज और किला इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा।