बरेली: गैस रिसाव होने से खाना बनाते वक्‍त झुलसी बच्‍ची, कही आप भी तो ऐसी गलती नही कर रहे है

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। शहर के थाना कोतवाली के अन्तर्गत बिहारीपुर चौकी के पीछे रहने वाले महेन्द्र के घर रसोई गैस का पाईप खराब होने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। महेन्द्र के अनुसर वह मजदूरी करता है वहीं उसकी पत्नी जब आज खाना बना रही थी तभी रसोई गैस का पाईप फटा होने
 | 
बरेली: गैस रिसाव होने से खाना बनाते वक्‍त झुलसी बच्‍ची, कही आप भी तो ऐसी गलती नही कर रहे है

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। शहर के थाना कोतवाली के अन्‍तर्गत बिहारीपुर चौकी के पीछे रहने वाले महेन्‍द्र के घर रसोई गैस का पाईप खराब होने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया।

महेन्‍द्र के अनुसर वह मजदूरी करता है वहीं उसकी पत्‍नी जब आज खाना बना रही थी तभी रसोई गैस का पाईप फटा होने से गैस लीक हो गयी और आग पकड़ ली। वही देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 6 वर्षीय बेटी वंशिका झुलस गयी है। जिसे उपचार के लिये जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वंशिका अपने घर के आंगन में खेल रही थी वहीं उसकी मां खाना बना रही थी।

बच्‍ची खेलते-खेलते रसोई में अपनी मां के पास जा पहुंची तब मां खाना बना रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वंशिका की मां कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रसोईघर का सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि वक्‍त रहते बच्‍ची को जिला अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।