डीजल पैट्रोल के दामों पर प्रियंका और राहुल ने कहा- सरकार को पैट्रोलियम के दाम कम करने ही होंगे

न्यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के कामों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सरकार को डीजल पेट्रोल के दाम कम करने ही होंगे। गौरतलब
 | 
डीजल पैट्रोल के दामों पर प्रियंका और राहुल ने कहा- सरकार को पैट्रोलियम के दाम कम करने ही होंगे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि सरकार को जनता के कामों से कोई लेना देना नहीं है। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा कि सरकार को डीजल पेट्रोल के दाम कम करने ही होंगे। गौरतलब है कि देश भर के विपक्षी दलों ने स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज (मूल्यवृद्धि के खिलाफ आवाज बुलंद करो)’ हैशटैग् से सोशल मीडिया अभियान भी शुरू कर दिया है।

इस अभियान के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया, ‘‘अंधी महंगाई 3 कारणों से असहनीय है- अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के गिरते दाम, केंद्र सरकार के द्वारा टैक्स के नाम पर डकैती और इस डकैती से 2-3 उद्योगपतियों का मुनाफ़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश इसके ख़िलाफ़ एकजुट है- सरकार को सुनना ही होगा और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने ही पड़ेंगे।’’ उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।

डीजल पैट्रोल के दामों पर प्रियंका और राहुल ने कहा- सरकार को पैट्रोलियम के दाम कम करने ही होंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कांग्रेस के इस अभियान के तहत ट्वीट किया, ‘‘महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने: सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करे, इसलिए टिकट के दाम बढ़े और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार।’’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’’ पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।