



उत्तरकाशी- देवभूमि में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। उत्तरकाशी में एक बार फिर एक सड़क हादसा होते होते बच गया। जानकारी के मुताबिक गगनानी बड़कोट में सीएम ड्यूटी पर आ रहे पुलिस के जवानों से भरी गाड़ी अचानक पहाड़ी से टकरा गई।

जवानों की हालत है खतरे से बाहर
हादसे में पुलिस के 5 जवानों को चोट आई है। फिलहाल घायल पुलिस वालों को बड़कोट के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उपचार कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक घायल पुलिस के जवान अब खतरे से बाहर हैं।
बता दें कि उत्तरकाशी में आए दिन सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। बीते रविवार को ही उत्तरकाशी से लंबगांव की तरफ जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया था। वाहन में सवार 5 व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए जिनमें 2 की हालत गंभीर है।
खबर अपडेट की जा रही है…….