हल्द्वानी – यहां महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप , मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी- महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। चन्द्रा पुत्री गोपाल सिंह लटवाल निवासी सुल्तान नगरी पूर्वी खेड़ा गौलापार का कहना है कि उसका विवाह 27 नवम्बर 2020 को सावित्री कॉलोनी मंगल पड़ाव निवासी नितिन गुप्ता पुत्र
 | 
हल्द्वानी – यहां महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप , मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी-  महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। चन्द्रा पुत्री गोपाल सिंह लटवाल निवासी सुल्तान नगरी पूर्वी खेड़ा गौलापार का कहना है कि उसका विवाह 27 नवम्बर 2020 को सावित्री कॉलोनी मंगल पड़ाव निवासी नितिन गुप्ता पुत्र स्व. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ हुआ। विवाह के समय परिवारजनों ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिये। महिला का आरोप है कि नितिन ने पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका पांच वर्ष का पुत्र भी है।

हल्द्वानी – यहां घर में अकेली सोई महिला से दुष्कर्म का प्रयास , जानिए क्या है पूरा मामला

लेकिन विवाह से पूर्व उसे इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो पति के अलावा सास विमलेश गुप्ता, ननद कोमल गुप्ता, देवर विवेक गुप्ता उसके साथ यह कहकर मारपीट करने लगे कि नितिन के बच्चे की देखभाल के लिए उसके ‌साथ विवाह किया गया है। इस बीच बीती 3 फरवरी को उससे मारपीट कर यह कहकर घर से निकाल दिया गया कि वह दहेज में दस लाख लाने के बाद ही घर में कदम रखे। साथ ही वह गर्भपात भी कराए। इस बात की जानकारी देने पर मायके पक्ष ने जब ससुरालियों से बातचीत की तो उन्हें भी धमकाया गया। इस पर महिला ने पुलिस की शरण ली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है