हल्द्वानी – बस इतनी सी बात पर यहां महिला के फाड़े कपड़े , शिकायत लेकर रोते हुए थाने पहुंची महिला

हल्द्वानी- महिला ने पड़ोसी पर अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला की तरफ से आरोपी पर पूर्व में भी कई मुकदमे पुलिस में दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 | 
हल्द्वानी – बस इतनी सी बात पर यहां महिला के फाड़े कपड़े , शिकायत लेकर रोते हुए थाने पहुंची महिला

हल्द्वानी-  महिला ने पड़ोसी पर अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला की तरफ से आरोपी पर पूर्व में भी कई मुकदमे पुलिस में दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम के बद्रीपुरा में रहने वाली महिला का आरोप है कि बीती 24 फरवरी की शाम जब वह बाजार जा रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला मुस्तफा अली खान ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन हाथ पकड़ लिया।

हल्द्वानी – यहां संदिग्ध परि‌स्थितियों में 7 साल की बच्ची की ऐसे हुई मौत , जानिए क्या रहा मौत का कारण

इसके बाद वह उससे अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी साहिदा  को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिये। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी उसकी बहन के फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर चुका है। इतना ही नहीं 24 फरवरी को छेड़छाड़ से पूव्र उसके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में इन मामलों में पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया है। इधर महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक और मुकदमा आरोपियों पर दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पीड़िता आरोपियों से स्वयं व अपने परिवार को जानमाल का खतरा बता रही है।