रुद्रपुर: नागेश बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, ऐसे निभाएंगे जिम्मेदारी

रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के लिए नागेश त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश भर के ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में पिरोना उनकी प्राथमिकता होगी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश त्रिवेदी और परशुराम युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा ने
 | 
रुद्रपुर: नागेश बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, ऐसे निभाएंगे जिम्मेदारी

रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के लिए नागेश त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश भर के ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में पिरोना उनकी प्राथमिकता होगी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश त्रिवेदी और परशुराम युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा ने एक कार्यक्रम में नागेश त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान यह तय किया गया कि 28 फरवरी को बरेली में पदाधिकारियों का एक प्रशिक्षण होगा, जिसमें उत्तराखंड के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। श्री त्रिपाठी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने हर्ष जता कर स्वागत किया।

इस दौरान नागेश त्रिपाठी ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वे उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज को संगठित करके उनमें नई चेतना जागृत करने का संकल्प लेकर कार्य करेंगे। इस दौरान पंकज पांडेय, विशाल शर्मा, पुनीत त्रिपाठी, देवेंद्र शर्मा, घनश्याम दीक्षित, अनिल शुक्ला, रोहित शर्मा, जयप्रकाश तिवारी, ऋषि भारद्वाज, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मुकेश आदि उपस्थित थे।