यहां सरकारी स्कूल में घुसा खतरनाक कोबरा सांप, फिर हुआ यह

राजीव कुमार सक्सेना नानकमत्ता। विद्यालय में सांप दिखाई देने पर विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पहुंचे वन कर्मियों ने सांप को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। बुधवार को
 | 
यहां सरकारी स्कूल में घुसा खतरनाक कोबरा सांप,  फिर हुआ यह

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता। विद्यालय में सांप दिखाई देने पर विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पहुंचे वन कर्मियों ने सांप को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए।

बुधवार को नगर के समीपवर्ती है ग्राम बिचुवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में कोबरा सांप दिखाई पड़ा तो विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय का स्टाफ तथा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे कक्ष से निकलकर बाहर मैदान में आ गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी सूचना रंसाली वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी गिरीश वर्मा तथा उनके सहयोगी बग्गा सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों ने भारी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया तथा उसे सुरक्षित अपने साथ वन में छोड़ने को ले गए।