देहरादून- वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, ऐसे मिलेगा प्रवासियों को रोजगार और आर्थिक पैकेज का लाभ

देहरादून- आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। लगभग 21 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बैठक में लोगों तक पैकेज का लाभ पहुंचाने के
 | 
देहरादून- वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, ऐसे मिलेगा प्रवासियों को रोजगार और आर्थिक पैकेज का लाभ

देहरादून- आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। लगभग 21 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बैठक में लोगों तक पैकेज का लाभ पहुंचाने के विविध पहलुओं पर विचार हुआ। साथ ही घर वापस लौट रहे प्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री रोजगार योजना एवं अन्य योजनाओं से जोडऩे की जरूरत बताई गई। राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने घर वापस लौट रहे प्रवासियों की सहायता के लिए सरकार के अलावा संगठन स्तर से भी लगातार प्रयास जारी रखने की जरूरत बताई।

देहरादून- वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, ऐसे मिलेगा प्रवासियों को रोजगार और आर्थिक पैकेज का लाभ
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर घर लौट रहे प्रवासियों के भोजन, पानी, दवाई आदि की जरूरतों का ध्यान रखें। इसके अलावा यदि वे अपने स्तर से क्वरंटाईन सेंटरों में भी किसी प्रकार की मदद कर सकते हैं तो प्रशासन से समन्वय स्थापित कर करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन के समय के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घर लौट रहे प्रवासियों को राशन किट निशुल्क दिया जाएगा। विभिन्न राशन कार्डधारियों को भी समुचित राशन उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में राशन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। समाज कल्याण विभाग के तहत दी जाने वाली पेंशन एक हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 1200 की गई है। तीन माह की पेंशन की धनराशि अग्रिम जारी की जा रही है। प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के संचालन की अनुमति दे दी गई है। विभिन्न स्थानों पर फंसे सभी प्रवासियों की चरणबद्ध तरीके से वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व माला राज्यलक्ष्मी शाह जुड़े थे।