गैरसैंण-सदन पटल पर रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट, पढिय़े वर्ष 2019-20 की विकास दर

गैरसैंण-आज त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अपना पांचवां बजट गैरसैंण विधानभवन में पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार करीब 56 हजार 900 करोड़ रुपये रखा गया है। आज सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट
 | 
गैरसैंण-सदन पटल पर रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट, पढिय़े वर्ष 2019-20 की विकास दर

गैरसैंण-आज त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अपना पांचवां बजट गैरसैंण विधानभवन में पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार करीब 56 हजार 900 करोड़ रुपये रखा गया है। आज सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट रखी गई। बीते वर्ष भी चार मार्च को ही सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया था। बजट पेश करने वाले दिन ही सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। सरकार की इस घोषणा को बड़े गेमचेंजर के रूप में देखा गया।

हल्द्वानी-कल होगा Honda BigWing शोरूम का शुभारंभ, मिलेंगी 300CC-500CC की खास बाइक्स
वही राज्य की विकास दर में वर्ष 2019-20 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार 4.30 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई, जबकि वर्ष 2018-19 में इसमें 5.77 प्रतिशत वृद्धि रहने का संशोधित अनुमान है। वर्ष 2018-19 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार प्रचलित भावों पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 236768 करोड़ आंकलित किया गया है। जिसकी तुलना में वर्ष 2019-20 में यह 253666 करोड़ रहने का अनुमान है। स्थिर भावों 2011-12 पर सकल घरेलू उत्पाद अनन्तिम वर्ष 2018-19 में 191484 करोड़ आंका गया जो वर्ष 2019-20 में बढक़र 199718 करोड़ अनुमानित हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।