गैरसैंण- सडक़ चौड़ीकरण की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां, कई घायल, मची भगदड़

गैरसैंण- नंदप्रयाग घाट रोड के चौड़ीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान लाठीचार्ज में भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में कई महिला-पुरूष आन्दोलनकारी घायल हो गये। घटनास्थल पर पुलिस के लाठीचार्ज से चीख पुकार मच गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। एक
 | 
गैरसैंण- सडक़ चौड़ीकरण की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां, कई घायल, मची भगदड़

गैरसैंण- नंदप्रयाग घाट रोड के चौड़ीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान लाठीचार्ज में भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में कई महिला-पुरूष आन्दोलनकारी घायल हो गये। घटनास्थल पर पुलिस के लाठीचार्ज से चीख पुकार मच गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। एक तरफ गैरसैंण में विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई तो दूसरी तरफ स्थानीय आंदोलनकारियों पर पानी की बौछारें और लाठियों की सौगात दी गई।

गैरसैंण-विपक्ष ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार, इसलिए सदन से किया वाकआउट

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी इस मार्ग के के चौड़ीकरण को लेकर विधानसभा का घेराव की कोशिश कर रहे थे। बीते महीने से सडक़ निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्र-छात्राएं वह बच्चे भी शामिल हुए। सोमवार को इन आंदोलनकारियों ने अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए नारेबाजी शुरू की। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रास्ता रोका हुआ था, रास्ता रोकने के बाद पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।इस बीच पुलिस ने पहले पानी की बौछार से आंदोलनकारियों को तितर-बितर किया और बाद में लाठियां भांजी कई महिलाएं भी इस भगदड़ में घायल हुए।