किच्छा में बनेगी पण्‍डित गोविंद बल्लभ पंत की 100 फीट ऊंची प्रतिमा, 12 एकड़ में होगी विशाल पार्क की स्‍थापना

न्यूज टुडे नेटवर्क। पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भारतीय इतिहास में एक प्रमुख नाम है। वह एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आधुनिक भारत को आकार देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गोविंद बल्लभ पंत का जन्म उत्तराखंड के खूंट में 10 सितंबर को 1887 में हुआ था। वर्ष 1961 में 7 मार्च
 | 
किच्छा में बनेगी पण्‍डित गोविंद बल्लभ पंत की 100 फीट ऊंची प्रतिमा, 12 एकड़ में होगी विशाल पार्क की स्‍थापना

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भारतीय इतिहास में एक प्रमुख नाम है। वह एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आधुनिक भारत को आकार देने में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गोविंद बल्लभ पंत का जन्म उत्तराखंड के खूंट में 10 सितंबर को 1887 में हुआ था। वर्ष 1961 में 7 मार्च को उनका निधन हो गया था। आपको कई शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल ऐसे मिलेंगे जो उनका नाम रखते हैं। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए कठोर संघर्ष किया और बाद में वह भारत सरकार के लिए एक अनमोल धरोहर बन गए।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर विधायक राजेश शुक्ला ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किच्छा में उनकी 100 फीट ऊंची प्रतिमा एवं 12 एकड़ में विशाल पार्क की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शासकीय स्वीकृति दे दी है। 12 एकड़ भूमि में किच्छा में बनने वाला यह पार्क अति विशिष्ट होगा। इसमें पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ पार्क की दीवारों पर उत्तराखंड के पौराणिक इतिहास, तीर्थ स्थलों की जानकारी एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी का उल्लेख किया जायेगा। पार्क में बच्चों व सैलानियों के लिए एम्यूजमेंट पार्क की भी व्यवस्था की जायेगी।

विधायक शुक्ला ने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने शासनादेश जारी कर प्रथम चरण हेतु 15 लाख रुपए जारी कर दिये है। इसके अलाव सांसद अनिल बलूनी ने इसके लिए अपनी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की है। इसके साथ ही पंडित गोविंद बल्लभ पंत के स्मारक ट्रस्ट ने भी इसमें सहयोग देने का आश्वासन दिया है। जल्द ही इस प्रतिमा एवं पार्क का शिलान्यास होगा।